खींवसर: खींवसर के निकट कैंटर गाड़ी ने कार को मारी टक्कर, हादसे में चार लोग हुए घायल
नागौर जिले के खींवसर के निकट मंगलवार को कैंटर गाड़ी ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ही वाहनों में सवार चार जने घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को निजी वाहन व एंबुलेंस की मदद से खींवसर के राजकीय चिकित्सालय भिजवाया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के बाद दोनों ही वाहन पलट गये।