खींवसर: राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष व नागौर के पूर्व सांसद सी आर चौधरी सीकर के दौरे पर रहे
राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष व नागौर के पूर्व सांसद सी आर चौधरी आज सोमवार को सीकर के दौरे पर रहे। इस दौरान सीकर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं सीकर पहुंचने पर राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष व नागौर के पूर्व सांसद सी आर चौधरी का स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।