खींवसर: खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा ने नागौर विद्युत विभाग कार्यालय में की जनसुनवाई, बड़ी संख्या में लोग उमड़े
नागौर जिले के खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा ने आज बुधवार को नागौर जिला मुख्यालय के विद्युत विभाग कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नागौर, खींवसर व आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़े और अपनी अपनी समस्याऐ सुनाई। इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।