खींवसर: खींवसर के अटल भवन में आरसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष व भाजपा नेता ने की जनसुनवाई, बड़ी संख्या में लोग उमड़े
नागौर जिले के खींवसर के अटल भवन में आज मंगलवार को आरसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष व भाजपा नेता धनंजय सिंह खींवसर ने जनसुनवाई की। इस दौरान नागौर जिले सहित आसपास के जिले से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी अपनी समस्याऐ सुनाई। इस दौरान आये हुए लोगों ने आरसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष व भाजपा नेता धनंजय सिंह खींवसर का स्वागत किया।