खींवसर: भोमासर के राजकीय विद्यालय में भामाशाह सम्मान समारोह और स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ
खींवसर के भोमासर स्थित राजकीय विद्यालय में सोमवार को भामाशाह सम्मान समारोह व जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गये।