सिवनी: पुल की मांग पर भड़के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, बोले- “काम की बात नहीं करते, सिर्फ कमियां गिनाते हो
Seoni, Seoni | Sep 11, 2026 मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते 10 सितंबर को गणेशगंज में समरसता संकल्प अभियान कलश वंदन यात्रा के समापन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय मीडिया ने क्षेत्र में पुल-पुलिया और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सवाल किया। इस पर सांसद कुलस्ते ने कहा कि “इतने सारे काम किए हैं, लेकिन कभी उन कामों की बात नहीं होती, आप लोग केवल कमियां गिनाते रहते हैं।”