Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image

ग्राम बामड़ी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश ============================================================== मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता धुर्वे के नेतृत्व में नवांकुर सतपुड़ांचल जनकल्याण समिति द्वारा जिले के विकासखंड तामिया के ग्राम बामड़ी में आज पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री महेन्द्र यादव की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर ग्रामीणजनों को अपने-अपने घरों एवं खेतों में अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री महेन्द्र यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बामड़ी के श्री मनीराम भारती, श्री अनिल विश्वकर्मा, श्री प्रेमकुमार इनवाती, श्री रमेश भलावी, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्रा कृष्णा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

MORE NEWS

7 दिवसीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स प्रशिक्षण का द्वितीय सत्र संपन्न

प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र
==============================================================

मुख्यालय होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 80 सदस्यीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय सत्र सोमवार को जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय छिंदवाड़ा परिसर में संपन्न हुआ।
      प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिविल डिफेंस एक्ट-1968, सिविल डिफेंस की 12 सेवाएं, वालेंटियर्स के कर्तव्य एवं जिम्मेदारियां, आपदा प्रबंधन, सर्पदंश प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, इंप्रोवाइज्ड राफ्ट, अग्निशमन उपकरणों का उपयोग, ध्वस्त ढांचे में खोज एवं बचाव, घायलों के प्राथमिक उपचार, सुरक्षित परिवहन तथा आकस्मिक सेवाओं सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत सैद्धांतिक एवं आवश्यक प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
      प्रशिक्षण के सातवें एवं अंतिम दिवस जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या के निर्देशन में प्रशिक्षक श्री गणेश कुमार धुर्वे, प्लाटून कमांडर एवं एसडीईआरएफ टीम द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण संचालित किया गया। समापन समारोह में जिले के अपर कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या ने सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के कर्तव्यों एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला। वहीं सिविल डिफेंस के वरिष्ठ सदस्य एवं डिप्टी वार्डन श्री श्यामलराव ने रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रशिक्षण में विशेष सहयोग प्रदान किया।
      कार्यक्रम के अंत में अपर कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह ने सभी नामांकित सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को आपदा की स्थिति में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग एवं सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र वितरित किए। समापन समारोह में होमगार्ड का कार्यालयीन बल एवं सभी सिविल डिफेंस वालेंटियर्स उपस्थित थे।

7 दिवसीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स प्रशिक्षण का द्वितीय सत्र संपन्न प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र ============================================================== मुख्यालय होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 80 सदस्यीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय सत्र सोमवार को जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय छिंदवाड़ा परिसर में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिविल डिफेंस एक्ट-1968, सिविल डिफेंस की 12 सेवाएं, वालेंटियर्स के कर्तव्य एवं जिम्मेदारियां, आपदा प्रबंधन, सर्पदंश प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, इंप्रोवाइज्ड राफ्ट, अग्निशमन उपकरणों का उपयोग, ध्वस्त ढांचे में खोज एवं बचाव, घायलों के प्राथमिक उपचार, सुरक्षित परिवहन तथा आकस्मिक सेवाओं सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत सैद्धांतिक एवं आवश्यक प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के सातवें एवं अंतिम दिवस जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या के निर्देशन में प्रशिक्षक श्री गणेश कुमार धुर्वे, प्लाटून कमांडर एवं एसडीईआरएफ टीम द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण संचालित किया गया। समापन समारोह में जिले के अपर कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या ने सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के कर्तव्यों एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला। वहीं सिविल डिफेंस के वरिष्ठ सदस्य एवं डिप्टी वार्डन श्री श्यामलराव ने रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रशिक्षण में विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में अपर कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह ने सभी नामांकित सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को आपदा की स्थिति में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग एवं सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र वितरित किए। समापन समारोह में होमगार्ड का कार्यालयीन बल एवं सभी सिविल डिफेंस वालेंटियर्स उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

खारी के जंगलों में आबकारी विभाग की दबिश, 2000 कि.ग्रा. महुआ लाहन नष्ट एवं 25 लीटर कच्ची शराब की गई जप्त
===============================================================

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त छिंदवाड़ा क्रमांक-2 के आबकारी अमले द्वारा सोमवार प्रात: ग्राम खारी के जंगल में दबिश दी गई।
      दबिश के दौरान प्लास्टिक के ड्रमों में भरा हुआ 2000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, जिसे नियमानुसार विधिवत नष्ट किया गया। इसके साथ ही 25 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब भी बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(च) के तहत कुल 03 प्रकरण दर्ज किए गए। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी श्री नरेंद्र नागेश, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लक्ष्मीचंद तथा आबकारी आरक्षक सुश्री सोनाली बरकड़े उपस्थित थीं।

खारी के जंगलों में आबकारी विभाग की दबिश, 2000 कि.ग्रा. महुआ लाहन नष्ट एवं 25 लीटर कच्ची शराब की गई जप्त =============================================================== कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त छिंदवाड़ा क्रमांक-2 के आबकारी अमले द्वारा सोमवार प्रात: ग्राम खारी के जंगल में दबिश दी गई। दबिश के दौरान प्लास्टिक के ड्रमों में भरा हुआ 2000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, जिसे नियमानुसार विधिवत नष्ट किया गया। इसके साथ ही 25 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब भी बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(च) के तहत कुल 03 प्रकरण दर्ज किए गए। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी श्री नरेंद्र नागेश, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लक्ष्मीचंद तथा आबकारी आरक्षक सुश्री सोनाली बरकड़े उपस्थित थीं।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

"दास्तां खुशियों की"

विश्व स्तर पर चमकेगा ऐतिहासिक पर्यटन ग्राम देवगढ़

तीन दिन तक चली डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग  
=============================================================

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से छिंदवाड़ा जिले के ऐतिहासिक व पर्यटन ग्राम देवगढ़ को विश्व स्तर पर स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां के ऐतिहासिक किले, बावडिय़ों, मां चंडी मंदिर, झरनों, जंगल-पहाड़, आदिवासी लोक संस्कृति व होम स्टे को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई है, जिसकी शूटिंग तीन दिनों तक देवगढ़ में चली। बीते रोज शूटिंग का शेड्यूल पूरा हुआ, अब जल्द ही इसे वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले।
       कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा में पर्यटन विकास के कार्य हो रहे हैं। अधिकारीद्वय ने पर्यटन ग्राम देवगढ़ की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को विश्वपटल पर रखने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से देवगढ़ ग्राम पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग हुई। मुंबई से आई टीम ने देवगढ़ के होम स्टे में पहुंचें पर्यटकों द्वारा की जा रही विभिन्न एक्टिविटी को कैमरे में कैद किया। देवगढ़ के वैभव को दर्शाने वाले गोंड शासकों के किले, दूरदर्शी सोच के साथ बनीं सालों पुरानी बावडिय़ों, मां चंडी मंदिर, आदिवासी लोक संस्कृति और संतरों के बगानों के साथ खेतों में उगाई जा रही सब्जियों को तोडक़र चूल्हे पर बनते खाने से लेकर हर उस पल और स्थान को कैमरे में कैद किया गया, जो देवगढ़ का नाम विश्व स्तर पर लाने में सहभागी बन सकता है। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग व बैक टू विलेज संस्था के प्रयासों से देवगढ़ में 12 होम स्टे बनाए गए हैं, जो देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। यहां महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचकर ग्रामीण पर्यटन का आनंद उठा रहे हैं।

"दास्तां खुशियों की" विश्व स्तर पर चमकेगा ऐतिहासिक पर्यटन ग्राम देवगढ़ तीन दिन तक चली डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग ============================================================= मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से छिंदवाड़ा जिले के ऐतिहासिक व पर्यटन ग्राम देवगढ़ को विश्व स्तर पर स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां के ऐतिहासिक किले, बावडिय़ों, मां चंडी मंदिर, झरनों, जंगल-पहाड़, आदिवासी लोक संस्कृति व होम स्टे को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई है, जिसकी शूटिंग तीन दिनों तक देवगढ़ में चली। बीते रोज शूटिंग का शेड्यूल पूरा हुआ, अब जल्द ही इसे वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा में पर्यटन विकास के कार्य हो रहे हैं। अधिकारीद्वय ने पर्यटन ग्राम देवगढ़ की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को विश्वपटल पर रखने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से देवगढ़ ग्राम पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग हुई। मुंबई से आई टीम ने देवगढ़ के होम स्टे में पहुंचें पर्यटकों द्वारा की जा रही विभिन्न एक्टिविटी को कैमरे में कैद किया। देवगढ़ के वैभव को दर्शाने वाले गोंड शासकों के किले, दूरदर्शी सोच के साथ बनीं सालों पुरानी बावडिय़ों, मां चंडी मंदिर, आदिवासी लोक संस्कृति और संतरों के बगानों के साथ खेतों में उगाई जा रही सब्जियों को तोडक़र चूल्हे पर बनते खाने से लेकर हर उस पल और स्थान को कैमरे में कैद किया गया, जो देवगढ़ का नाम विश्व स्तर पर लाने में सहभागी बन सकता है। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग व बैक टू विलेज संस्था के प्रयासों से देवगढ़ में 12 होम स्टे बनाए गए हैं, जो देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। यहां महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचकर ग्रामीण पर्यटन का आनंद उठा रहे हैं।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

परिवहन विभाग ने की चांद-चौरई क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच

09 वाहनों से की गई 62000 रूपये की चालानी कार्रवाई
===============================================================

परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेश के परिपालन में सोमवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा चांद-चौरई क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान छोटे-बड़े लगभग 25 वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई।
      निरीक्षण के दौरान वाहन क्रमांक एमपी 20 डीए 0863 (स्कूल बस) बिना परमिट एवं फिटनेस के संचालित पाई गई। इस पर वाहन को जप्त कर थाना चांद परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। वहीं वाहन क्रमांक एमपी 53 टीए 1426 (मैजिक) बिना परमिट, फिटनेस, बीमा एवं पीयूसी के संचालित पाया गया। इस पर मौके पर ही 23000 रुपये की चालानी कार्रवाई कर वाहन को मुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत 09 अन्य वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से कुल 62000 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। परिवहन विभाग ने स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों का पालन करते हुए ही वाहनों का संचालन करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग ने की चांद-चौरई क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच 09 वाहनों से की गई 62000 रूपये की चालानी कार्रवाई =============================================================== परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेश के परिपालन में सोमवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा चांद-चौरई क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान छोटे-बड़े लगभग 25 वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान वाहन क्रमांक एमपी 20 डीए 0863 (स्कूल बस) बिना परमिट एवं फिटनेस के संचालित पाई गई। इस पर वाहन को जप्त कर थाना चांद परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। वहीं वाहन क्रमांक एमपी 53 टीए 1426 (मैजिक) बिना परमिट, फिटनेस, बीमा एवं पीयूसी के संचालित पाया गया। इस पर मौके पर ही 23000 रुपये की चालानी कार्रवाई कर वाहन को मुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत 09 अन्य वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से कुल 62000 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। परिवहन विभाग ने स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों का पालन करते हुए ही वाहनों का संचालन करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

ग्राम बामड़ी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश ============================================================== मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता धुर्वे के नेतृत्व में नवांकुर सतपुड़ांचल जनकल्याण समिति द्वारा जिले के विकासखंड तामिया के ग्राम बामड़ी में आज पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री महेन्द्र यादव की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर ग्रामीणजनों को अपने-अपने घरों एवं खेतों में अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री महेन्द्र यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बामड़ी के श्री मनीराम भारती, श्री अनिल विश्वकर्मा, श्री प्रेमकुमार इनवाती, श्री रमेश भलावी, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्रा कृष्णा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। - Chhindwara News