बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने मारपीट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस मारपीट के एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के फुलवार दक्षिणी पंचायत के चितहाँ का जीतलाल यादव है। जिसके खिलाफ स्थानीय थाना में कांड संख्या 140/26 के तहत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज थी। जिसकी पुलिस कई माह से तलाश कर रही थी।