बीती रात बोआरीजोर थाना क्षेत्र के तलबड़िया गाँव में 36 वर्षीय धर्मा पहाड़िया सड़क किनारे गिरा हुआ था। घरवाले उसे लेकर घर चले गए जहाँ उसकी मौत हो गई। परिजन मंगलवार की सुबह शव को लेकर थाना पहुँचे जहाँ पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। उसके सर में चोट था और नाक से खून निकल रहा था। करीब 3 बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा गया।