शिवहर: तरियानी छपरा थाना पुलिस ने शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में चौथा आरोपी को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर भेजा जेल
तरियानी छपरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका के साथ छेड़खानी मामले में चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जयकुमार उर्फ कमलेश कुमार पिता का नाम दिनेश शाह घर गंगती थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।