तिजारा: भिवाड़ी में राजस्थान की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का उद्घाटन, 300 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ
Tijara, Alwar | May 15, 2026 राजस्थान के भिवाड़ी में शुक्रवार सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्वनी वैष्णव ने लगभग 300 करोड रुपए विकास परियोजना का वर्चुयल उद्घाटन किया। इनमें सलारपुर औद्योगिक क्षेत्र में राज्य की पहली सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई का शुभारंभ प्रमुख रहा। इसकी उत्पादन क्षमता सालाना 6 करोड़ चिप्स है। इसे 10 गुना बढ़ाने की योजना है।