गांगड़तलाई: गांगड़तलाई क्षेत्र में बीमारी का बहाना बनाकर नकली जेवर गिरवी रखकर व्यापारियों को ठगा गया
चांदी के भाव बढ़ते ही इलाके में नकली चांदी के जेवर बनाकर उन्हें व्यापारियों के यहां गिरवी रख ठगी करने का गिरोह सक्रिय है। गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्र में आदिवासी परंपरा में पहने जाने वाले हाथ के कड़े, गले की साकली, कमर में बांधने वाला बेल्ट जैसे गहने नकली बनने लगे हैं।