फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के पचौमी में दबंगों ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर पीटा, पुलिस से की शिकायत और मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के पचौमी के रहने वाले गुड्डू ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया उसके छोटे भाई ने पड़ोसी की दीवार पर कोयले से कुछ बना दिया था तो पड़ोसी दबंगई दिखाते हुए गाली गलौज करने लगे पीड़ित ने गलियों का विरोध किया तो पड़ोसी दबंग लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट करने लगे जिससे पीड़ित घायल हो गया पुलिस से शिकायत की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है