Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र अंतर्गत संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी हेतु:- सहायक प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बक्सर CMO Bihar Buxar Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans @followers #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar Buxar Police

7.3k views | Buxar, Bihar | Jul 17, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 अगस्त 2026

ग्रामीण विकास सलाहकार समिति (VDAC) की समीक्षा बैठक आयोजित

आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को समाहर्त्ता, बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास सलाहकार समिति (VDAC) से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन महर्षि च्यवन महाविद्यालय, चौसा में किया गया।

बैठक में रेल कॉरिडोर हेतु संशोधित प्रस्ताव के JMS सर्वे का कार्य, मुआवजा राशि में 2.1 गुणा वृद्धि के साथ रैयतों को भुगतान किए जाने पर SJVN की सहमति, VDAC के मृत सदस्यों के स्थान पर नए सदस्यों को सम्मिलित किए जाने, चौसा पावर प्लांट में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता, R&R योजना के तहत PAF परिवारों के बीच RG वितरण, मुरा बाबा संपर्क पथ के निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित किसानों द्वारा रेल कॉरिडोर के निर्माण हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्त्ता, बक्सर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चौसा, अंचलाधिकारी, चौसा, माननीय सांसद के प्रतिनिधि एवं SJVN के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar #BuxarNews #buxar #buxarcity #buxarjila #bihar #topfollowers

समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 अगस्त 2026 ग्रामीण विकास सलाहकार समिति (VDAC) की समीक्षा बैठक आयोजित आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को समाहर्त्ता, बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास सलाहकार समिति (VDAC) से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन महर्षि च्यवन महाविद्यालय, चौसा में किया गया। बैठक में रेल कॉरिडोर हेतु संशोधित प्रस्ताव के JMS सर्वे का कार्य, मुआवजा राशि में 2.1 गुणा वृद्धि के साथ रैयतों को भुगतान किए जाने पर SJVN की सहमति, VDAC के मृत सदस्यों के स्थान पर नए सदस्यों को सम्मिलित किए जाने, चौसा पावर प्लांट में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता, R&R योजना के तहत PAF परिवारों के बीच RG वितरण, मुरा बाबा संपर्क पथ के निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपस्थित किसानों द्वारा रेल कॉरिडोर के निर्माण हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में अपर समाहर्त्ता, बक्सर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चौसा, अंचलाधिकारी, चौसा, माननीय सांसद के प्रतिनिधि एवं SJVN के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar #BuxarNews #buxar #buxarcity #buxarjila #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Aug 8, 2026

समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 अगस्त 2026

 जनगणना-2027 के तहत DCHB कार्य को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

 संबंधित पदाधिकारियों को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन सुनिश्चित करने के निर्देश

आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) के कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के सभी चार्ज अधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगरीय क्षेत्रों के चार्ज अधिकारी/कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय तथा संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी यथा सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्त्ता, विद्युत, PHED एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, DPM जीविका, DPO ICDS, जिला कल्याण पदाधिकारी, LDM एवं SDC बैंकिंग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सहायक समाहर्त्ता, बक्सर, उप विकास आयुक्त, बक्सर, जिला जनगणना अधिकारी सह अपर समाहर्त्ता, बक्सर तथा अपर जिला जनगणना अधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, बक्सर भी उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य मई 2026 में संपन्न किया जा चुका है। जनगणना का द्वितीय चरण फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। प्रथम चरण के उपरांत DCHB का कार्य 01 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक किया जाना है।

DCHB कार्य के लिए सभी चार्जों से फील्ड फंक्शनरीज (FF) की सूची प्राप्त कर ली गई है तथा उन्हें जनगणना कार्य निदेशालय से आए प्रशिक्षकों द्वारा जिला स्तर पर दिनांक 20 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

 ग्राम एवं नगर की समग्र जानकारी होगी संकलित

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) में जिले के सभी राजस्व ग्रामों एवं शहरों से संबंधित महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक एवं आधारभूत संरचना संबंधी जानकारी सम्मिलित की जाएगी। इसके लिए फील्ड ऑफिसर्स द्वारा ग्राम निर्देशिका एवं शहरी निर्देशिका हेतु आंकड़ों का संकलन DCHB App एवं Portal के माध्यम से किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पेयजल, संचार एवं सड़क, बैंकिंग एवं अन्य सुविधाएं, विद्युत, भूमि उपयोगिता तथा कृषि एवं कृषि संबंधी उत्पादन आदि से संबंधित 9 प्रमुख अनुभागों की सूचनाएं संकलित की जानी हैं।

इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में नगर के विकास का इतिहास, जलवायु एवं मौसम, नगरीय आधारभूत संरचना एवं सुविधाएं, शैक्षणिक सुविधाएं, मनोरंजन एवं सांस्कृतिक सुविधाएं, उद्योग एवं बैंकिंग, स्वास्थ्य तथा मलिन बस्तियों में उपलब्ध नागरिक एवं अन्य सुविधाओं सहित 9 प्रमुख अनुभागों की जानकारी एकत्रित की जाएगी।

प्राधिकृत स्रोत एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर होगा डेटा संकलन

बैठक में निर्देशित किया गया कि सभी अनुभागों की सूचनाओं का संकलन प्राधिकृत स्रोतों एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर किया जाए। संबंधित विभागों द्वारा संदर्भ वर्ष/तिथि 31 दिसंबर 2025 तक की वांछित सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि DCHB का कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं शुद्धता के साथ पूरा किया जा सके।

चार्ज अधिकारियों द्वारा DCHB Portal के माध्यम से सभी फील्ड फंक्शनरीज के ID एवं Password सृजित कर संबंधित राजस्व ग्रामों/नगर क्षेत्रों का आवंटन किया जा चुका है।

 समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए दिए निर्देश

जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी ग्रामों एवं नगर क्षेत्रों में DCHB का कार्य अविलंब प्रारंभ कर इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने चार्ज स्तर पर प्रखंड स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभागों से आवश्यक सूचनाएं प्राप्त कर फील्ड ऑफिसर्स को ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

साथ ही, DCHB कार्य का निरंतर अनुश्रवण एवं निरीक्षण करते हुए पारदर्शिता, शुद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने को कहा गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी अपने-अपने विभाग से संबंधित वांछित आंकड़ों को प्राथमिकता के आधार पर प्रखंड स्तर पर ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि जनगणना-2027 के अंतर्गत DCHB का कार्य निर्धारित अवधि में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 अगस्त 2026 जनगणना-2027 के तहत DCHB कार्य को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक संबंधित पदाधिकारियों को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन सुनिश्चित करने के निर्देश आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) के कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के सभी चार्ज अधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगरीय क्षेत्रों के चार्ज अधिकारी/कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय तथा संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी यथा सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्त्ता, विद्युत, PHED एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, DPM जीविका, DPO ICDS, जिला कल्याण पदाधिकारी, LDM एवं SDC बैंकिंग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सहायक समाहर्त्ता, बक्सर, उप विकास आयुक्त, बक्सर, जिला जनगणना अधिकारी सह अपर समाहर्त्ता, बक्सर तथा अपर जिला जनगणना अधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, बक्सर भी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य मई 2026 में संपन्न किया जा चुका है। जनगणना का द्वितीय चरण फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। प्रथम चरण के उपरांत DCHB का कार्य 01 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक किया जाना है। DCHB कार्य के लिए सभी चार्जों से फील्ड फंक्शनरीज (FF) की सूची प्राप्त कर ली गई है तथा उन्हें जनगणना कार्य निदेशालय से आए प्रशिक्षकों द्वारा जिला स्तर पर दिनांक 20 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। ग्राम एवं नगर की समग्र जानकारी होगी संकलित जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) में जिले के सभी राजस्व ग्रामों एवं शहरों से संबंधित महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक एवं आधारभूत संरचना संबंधी जानकारी सम्मिलित की जाएगी। इसके लिए फील्ड ऑफिसर्स द्वारा ग्राम निर्देशिका एवं शहरी निर्देशिका हेतु आंकड़ों का संकलन DCHB App एवं Portal के माध्यम से किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पेयजल, संचार एवं सड़क, बैंकिंग एवं अन्य सुविधाएं, विद्युत, भूमि उपयोगिता तथा कृषि एवं कृषि संबंधी उत्पादन आदि से संबंधित 9 प्रमुख अनुभागों की सूचनाएं संकलित की जानी हैं। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में नगर के विकास का इतिहास, जलवायु एवं मौसम, नगरीय आधारभूत संरचना एवं सुविधाएं, शैक्षणिक सुविधाएं, मनोरंजन एवं सांस्कृतिक सुविधाएं, उद्योग एवं बैंकिंग, स्वास्थ्य तथा मलिन बस्तियों में उपलब्ध नागरिक एवं अन्य सुविधाओं सहित 9 प्रमुख अनुभागों की जानकारी एकत्रित की जाएगी। प्राधिकृत स्रोत एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर होगा डेटा संकलन बैठक में निर्देशित किया गया कि सभी अनुभागों की सूचनाओं का संकलन प्राधिकृत स्रोतों एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर किया जाए। संबंधित विभागों द्वारा संदर्भ वर्ष/तिथि 31 दिसंबर 2025 तक की वांछित सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि DCHB का कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं शुद्धता के साथ पूरा किया जा सके। चार्ज अधिकारियों द्वारा DCHB Portal के माध्यम से सभी फील्ड फंक्शनरीज के ID एवं Password सृजित कर संबंधित राजस्व ग्रामों/नगर क्षेत्रों का आवंटन किया जा चुका है। समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए दिए निर्देश जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी ग्रामों एवं नगर क्षेत्रों में DCHB का कार्य अविलंब प्रारंभ कर इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने चार्ज स्तर पर प्रखंड स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभागों से आवश्यक सूचनाएं प्राप्त कर फील्ड ऑफिसर्स को ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही, DCHB कार्य का निरंतर अनुश्रवण एवं निरीक्षण करते हुए पारदर्शिता, शुद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने को कहा गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी अपने-अपने विभाग से संबंधित वांछित आंकड़ों को प्राथमिकता के आधार पर प्रखंड स्तर पर ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि जनगणना-2027 के अंतर्गत DCHB का कार्य निर्धारित अवधि में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Aug 8, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जनसम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 अगस्त 2026

पंच सम्मेलन में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण के प्रावधानों की दी गई जानकारी

ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि की अध्यक्षता में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (VB-G RAM-G) Act, 2025 के प्रावधानों से जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों को अवगत कराने के उद्देश्य से पंच सम्मेलन का आयोजन जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बक्सर में किया गया। 

सम्मेलन में योजना के उद्देश्यों, प्रावधानों एवं क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।

सम्मेलन में बताया गया कि VB-G RAM-G Act, 2025 देश में वर्तमान संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का स्थान लेगा। यह नई योजना 01 जुलाई 2026 से प्रभावी हो चुकी है।

सम्मेलन में योजना के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि योजना के तहत प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की गई है।

योजना का मुख्य फोकस जल सुरक्षा, मुख्य ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका से संबंधित आधारभूत संरचना तथा मौसम संबंधी आपदाओं से निपटने हेतु कार्यों पर रहेगा।

जल सुरक्षा, ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका एवं सामुदायिक संपत्तियों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
योजना में कन्वर्जेंस के माध्यम से ग्रामीण विकास को गति देने पर जोर दिया गया है।
केंद्र प्रायोजित इस योजना में केंद्र एवं राज्य की हिस्सेदारी 60:40 होगी।

केंद्र सरकार वस्तुनिष्ठ मानदंडों के आधार पर राज्यवार मानक आवंटन (Normative Allocation) तय करेगी तथा अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को वहन करना होगा।

केंद्र सरकार मजदूरी की दरें अधिसूचित करेगी। वर्तमान में ₹300 प्रतिदिन प्रति श्रमिक की दर लागू किए जाने की जानकारी दी गई।

यदि कार्य की मांग किए जाने के 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान होगा।
यह नया कानून ग्रामीण रोजगार को “विकसित भारत 2047” के दीर्घकालिक लक्ष्यों से जोड़ता है।

सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों से योजना के प्रावधानों को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा पात्र परिवारों को इसके लाभ से जोड़ने का आह्वान किया गया।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जनसम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 अगस्त 2026 पंच सम्मेलन में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण के प्रावधानों की दी गई जानकारी ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि की अध्यक्षता में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (VB-G RAM-G) Act, 2025 के प्रावधानों से जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों को अवगत कराने के उद्देश्य से पंच सम्मेलन का आयोजन जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बक्सर में किया गया। सम्मेलन में योजना के उद्देश्यों, प्रावधानों एवं क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। सम्मेलन में बताया गया कि VB-G RAM-G Act, 2025 देश में वर्तमान संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का स्थान लेगा। यह नई योजना 01 जुलाई 2026 से प्रभावी हो चुकी है। सम्मेलन में योजना के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि योजना के तहत प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की गई है। योजना का मुख्य फोकस जल सुरक्षा, मुख्य ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका से संबंधित आधारभूत संरचना तथा मौसम संबंधी आपदाओं से निपटने हेतु कार्यों पर रहेगा। जल सुरक्षा, ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका एवं सामुदायिक संपत्तियों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना में कन्वर्जेंस के माध्यम से ग्रामीण विकास को गति देने पर जोर दिया गया है। केंद्र प्रायोजित इस योजना में केंद्र एवं राज्य की हिस्सेदारी 60:40 होगी। केंद्र सरकार वस्तुनिष्ठ मानदंडों के आधार पर राज्यवार मानक आवंटन (Normative Allocation) तय करेगी तथा अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को वहन करना होगा। केंद्र सरकार मजदूरी की दरें अधिसूचित करेगी। वर्तमान में ₹300 प्रतिदिन प्रति श्रमिक की दर लागू किए जाने की जानकारी दी गई। यदि कार्य की मांग किए जाने के 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान होगा। यह नया कानून ग्रामीण रोजगार को “विकसित भारत 2047” के दीर्घकालिक लक्ष्यों से जोड़ता है। सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों से योजना के प्रावधानों को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा पात्र परिवारों को इसके लाभ से जोड़ने का आह्वान किया गया। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Aug 8, 2026