समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 30 अगस्त 2026
आज दिनांक 30 अगस्त 2026 को इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत बिझौरा पंचायत में पंचायत विकास दिवस का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति आमजनों को जागरूक करना है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने पंचायत विकास दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुदृढ़ एवं सशक्त पंचायतें ही समावेशी ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। पंचायत स्तर पर संचालित विकास कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई गई तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना गया। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पंचायत विकास दिवस के आयोजन से ग्रामीणों में विकास योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा पंचायत को विकास की दिशा में और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया।
कार्यक्रम में संबंधित प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी, जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
जिलें के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में पंचायत विकास दिवस में अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की गई।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 30, 2026