प्रखंड कार्यालय मटिहानी के मुख्य मार्ग पर बड़ा खतरा!
मटिहानी प्रखंड कार्यालय के मुख्य प्रवेश मार्ग पर बने दो शौचालय की सेप्टिक टंकी के ढक्कन टूटे हुए हैं, जिससे कार्यालय आने-जाने वाले आम लोगों, महिलाओं, बच्चों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हर दिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। टूटा ढक्कन कभी भी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। संबंधित विभाग से मांग है कि इसे अविलंब ठीक कराया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
प्रशासन से सवाल: आखिर इतने महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय के मुख्य मार्ग की यह बदहाल स्थिति कब सुधरेगी?
NewsOfBegusarai #Matihani #Begusarai #बिहार #मटिहानी_प्रखंड #जनहित #सुरक्षा_पहले #BreakingNews