नौरोजाबाद: बड़ागांव में 22 वर्षीय व्यक्ति ने फासी के फंदे में झूलकर की आत्महत्या, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
नौरोजाबाद थानांतर्गत ग्राम बड़ागांव में 22 वर्षीय राजकुमार सिंह ने फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली है। उक्त मामले में सूचना के बाद नौरोजाबाद पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मार्ग कायम कर लिया है। पूरे मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शिवनाथ प्रजापति के द्वारा की जा रही है।