नौरोजाबाद: ADGP डीसी सागर पहुचें नौरोजाबाद लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा शत प्रतिशत मतदान की दिलाई शपथ
होली पर्व के दौरान नगर नौरोजाबाद और पाली में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शहडोल जोंन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर नौ रोजाबाद पहुंचे जहां उन्होंने एसडीओपी पाली शिव चरण बोहित एवं टीआई नौरोजाबाद अरुणा द्विवेदी एवं पुलिस बल के साथ में नगर के कोने कोने में घूम करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया वही युवाओ को मतदान की शपथ दिलाई।