बड़ौत में ₹3,000 की रेंजर साइकिल का वीडियो वायरल! चलते-चलते टूटकर अलग हुआ अगला पहिया, सोशल मीडिया पर मचे चर्चे
बागपत | बड़ौत
बड़ौत के शुभांगी फार्म हाउस पर ₹3,000 में बिक रही रेंजर साइकिल को लेकर एक बार फिर मामला सुर्खियों में आ गया है।
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ₹3,000 में खरीदी गई साइकिल का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया।
🎥 वायरल वीडियो में साइकिल का अगला पहिया और कैरियर अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
गौरतलब है कि शुभांगी फार्म हाउस पर सस्ती कीमत में साइकिलों की बिक्री को लेकर पहले भी चर्चा हो चुकी है। अब साइकिल की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
क्या सस्ती कीमत के चक्कर में ग्राहकों की सुरक्षा से समझौता हो रहा है?
फिलहाल वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। साइकिल टूटने के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
#Baraut #Baghpat #RangerCycle #ViralVideo #ShubhangiFarmHouse #BreakingNews #UPNews #trendingreels
Baraut, Bagpat | Oct 28, 2026