होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के वाटिका रेस्टोरेंट में 'एक नई पहल संस्था ग्रुप' ने हरियाली तीज महोत्सव पर पत्रकार वार्ता आयोजित की
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे स्टेशन वाटिका रेस्टोरेंट में एक नई पहल संस्था ग्रुप द्वारा हरियाली तीज महोत्सव को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने आगामी 20 अगस्त को आयोजित होने वाले हरियाली तीज महोत्सव की तैयारियों को लेकर जानकारी दी संस्था की स्वाति गौर ने बताया इसका उद्देश्य महिलाओं को अपनी संस्कृति, परंपरा से जोड़ना है।