चूरू: एनएच 52 ढाढ़र के पास सदर पुलिस ने डोडा पोस्त पकड़ा, आरोपी किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 7, 2025 चूरू की सदर थाना पुलिस ने सोमवार शाम को एनएच 52 ढाढ़र के पास कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के पास से डोडा पोस्त जप्त करते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच रतननगर पुलिस को दी गई है। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर जिले मे ऑपरेशन फ्लश आउट चलाया जा रहा है।