चूरू: वार्ड 24 में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने लोहे की चेन से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Apr 7, 2025 चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 24 में मानसिक रूप से परेशान बुजुर्ग व्यक्ति ने सोमवार को घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। व्यक्ति ने कमरे में लगे पंखे के हुक के लोहे की चेन से फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।