गिधौर: झाझा विधानसभा के कई गांवों में क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचे मंत्री दामोदर रावत, विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना
Gidhaur, Jamui | May 11, 2026 बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने सोमवार को क्षेत्रीय दौरे के दौरान 8 बजे तक झाझा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री ने कई मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा।