चित्तौड़गढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सालवी महासभा व अखिल भारतीय बलाई महासभा के संयुक्त तत्वावधान में ऋतुराज वाटिका में द्वितीय रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने भाग लेकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की है।