गाज़ियाबाद: साहिबाबाद साइट फॉर इंडस्ट्रियल एरिया में दमकल विभाग ने अभियान के तहत मॉक ड्रिल का किया आयोजन
गाजियाबाद दमकल विभाग अग्निकांड में लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। दमकल विभाग अभियान के तहत लोगों को जागरुक कर रहा है कि किस तरह अग्निकांड में वह अपनी जान बचा सकते है। शुक्रवार को दमकल विभाग की टीम ने साहिबाबाद साइट फॉर इंडस्ट्रियल एरिया में अभियान के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया।