गाज़ियाबाद: मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए गाजियाबाद प्रशासन ने संजय नगर में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया
गाजियाबाद प्रशासन इस लोक सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। 26 अप्रैल को गाजियाबाद में मतदान होना है, जिसके लिए प्रशासन ने स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम के तहत प्रशासन की टीम जगह-जगह जा रही है और लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक कर रही है। शुक्रवार को संजय नगर में कार्यक्रम किया गया।