गाज़ियाबाद: गंग नहर पटरी पर मुठभेड़ में मसूरी पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
गाजियाबाद के थाना मसूरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को नहर पटरी से गिरफ्तार किया है। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि शहजाद और सद्दाम को गिरफ्तार किया गया है और शहजाद के मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है। शहजाद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके पास से दो तमंचे, एक पिकअप गाड़ी और 800 किलोग्राम अवैध मांस बरामद किया गया है।