गाज़ियाबाद: लोकसभा चुनाव को लेकर गाजियाबाद नगर आयुक्त ने अफसरों संग की अहम बैठक, व्यवस्थाओं की ली जानकारी
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा लोकसभा चुनाव के चलते गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मतदान स्थलों की व्यवस्था को लेकर चल रही तैयारी के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में अपर नगर आयुक्त के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने वहां मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।