बीना: आगासोद पुलिस ने देहरी रोड से 55 लीटर अवैध शराब के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bina, Sagar | Mar 12, 2024 थाना प्रभारी नैना पटेल के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने देहरी रोड से बाइक सवार 2 आरोपियों को 55 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान राम वकील पिता गणेश राम दांगी निवासी ग्राम मुरयाना व खिलान पिता श्यामलाल आदिवासी निवासी जिला ललितपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।