बीना: अव्यवस्थाओं से परेशान नानक वार्ड पार्षद नगर पालिका के बाहर बैठे भूख हड़ताल पर, नपा अधिकारी की कार्यशैली से परेशान पार्षद
Bina, Sagar | Mar 11, 2024 नानक वार्ड पार्षद बीडी रजक नगर पालिका की अव्यवस्थाओं से परेशान होकर आज से भूख हड़ताल पर है, जो नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। नानक वार्ड पार्षद बीडी रजक का कहना है कि नगर पालिका एवं नगर पालिका अधिकारी के गैर जिम्मेदाराना रवैया एवं कार्य शैली के विरोध में आमरण अनशन पर है और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।