बीना: कुरवाई रोड स्थित ग्राम सप्ताह की पुलिया में मिला मृत नवजात, मौके पर पहुंची एफएसएल टीम
Bina, Sagar | Mar 11, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरवाई रोड ग्राम सब्दा की पुलिया के नीचे मृत अवस्था में नवजात का शव मिला है,सूचना मिलते ही मौके पर एसडीओपी प्रशांत सुमन एवं थाना प्रभारी विजय राजपूत पुलिस जवानों के साथ पहुंच गए और मामले की सूचना एफएसएल टीम को दी गई। जिसके बाद मौके पर एफएसएल टीम पहुंच गई जो मामले की जांच कर रही है,वही आज नवजात का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।