बीना: रीवा-रानी कमलापति-रीवा के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, बीना रेलवे स्टेशन पर मिलेगी यात्रियों को सुविधा
Bina, Sagar | Mar 11, 2024 रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने एवं होली त्यौहार के पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने रीवा- रानी कमलापति-रीवा के मध्य होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। जिससे बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन 23 मार्च को रीवा से और रानी कमलापति से चलाई जाएगी।