बीना: नगर पालिका प्रांगण में सफाई कर्मचारियों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी रहे मौजूद
Bina, Sagar | Mar 11, 2024 नगर पालिका क्षेत्र में काम करने वाले बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी आज नगर पालिका परिषद पहुंचे और सीएमओ ईशांत धाकड़ को ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मचारियों कहना है कि नानक वार्ड पार्षद के द्वारा अभद्रता की जाती है और कर्मचारियों को धमकाया जाता है, जिसकी वजह से सभी सफाई कर्मचारी परेशान हैं अगर वार्ड पार्षद के द्वारा ऐसा ही रवैया रहा तो हड़ताल पर चले जाएंगे।