बीना: पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए बीना रेलवे स्टेशन पर जन औषधि केंद्र का किया शुभारंभ, बीना विधायक हुए शामिल
Bina, Sagar | Mar 12, 2024 बीना रेलवे स्टेशन के प्रांगण में शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से 85 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसी के तहत पीएम ने बीना रेलवे स्टेशन के प्रांगण में जन औषधि केंद्र का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बीना विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष व रेल अधिकारी सहित लोग शामिल हुए।