बिहारीगंज: सर्पदंश से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम
गंगौरा पंचायत के वार्ड नंबर 4 में सोमवार सुबह सर्पदंश से तीन वर्षीय सिमरन कुमारी की मौत हो गई। बताया गया कि खेलते समय बच्ची जलावन वाले घर में चली गई, जहां चूहे के बिल के पास सांप ने उसे काट लिया। बच्ची ने दादी को सांप के काटने की बात बताई। परिजन उसे बिहारीगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिय