धनौरा: गजरौला के मोहल्ला जवाहर नगर में वार्ड सभासद के पति ने महिला से की गाली-गलौज, मुकदमा दर्ज
सभासद पति द्वारा फोन पर अश्लील गाली गलौच करने के आरोप में पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि नगर के मौहल्ला जवाहरनगर निवासी पुष्पा प्रजापति पत्नी भोजराम ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि वह 11 फरवरी को सभासद विनीता अग्रवाल के आवास पर टूटी सड़क की मरम्मत के लिये कहने गई थी।