धनौरा: गजरौला हाईवे पर एक होटल के सामने विवाद के बाद दबंग युवकों ने युवक को कैन्टर के सामने फेंका, हुई मौत, घटना कैमरे में कैद
गजरौला हाइवे पर रविवार की रात के समय कैंटर से कुचलकर हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने एक कारीगर व एक टैंट स्वामी पर बेटे के साथ मारपीट करको डीसीएम से कुचलवाकर हत्या करने का संदेह जताते हुए पुलिस को घटना को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।