प्रतापगढ़: कोहंडौर के बरासराय नहर पटरी के पास 4 अभियुक्त बम और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
कोहंडौर पुलिस ने बरासराय गांव स्थित आवले की बगिया व नहर पटरी से चार अपराधियों को रविवार शाम 4 बजे गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से 4 अवैध देशी बम, चोरी की फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक और मोबाइल बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने सुनसान रास्तों पर बम दिखाकर राहगीरों से लूटपाट की बात स्वीकार की है। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्र