#मासूम_उम्र, कठिन संघर्ष और परिवार की आजीविका!
यमद्वितीया के ऐतिहासिक मेले में लगभग पांच वर्ष की नन्ही बच्ची रस्सी पर चलकर अपनी अद्भुत कला और हुनर का प्रदर्शन करती नजर आई। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में खिलौने और चेहरे पर बेफिक्र मुस्कान होनी चाहिए, उस उम्र में यह मासूम बच्ची अपने गरीब परिवार की आजीविका चलाने में सहयोग कर रही है।
इस नन्ही कलाकार का साहस और हुनर जहां लोगों को आकर्षित कर रहा है, वहीं उसकी मासूम उम्र और संघर्ष समाज को सोचने पर मजबूर कर रहा है।
सलाम है इस मासूम के हौसले को, लेकिन बचपन को शिक्षा, सुरक्षा और खुशियों का अधिकार भी मिलना चाहिए। ❤️
#यमद्वितीया_मेला #नन्ही_कलाकार #बचपन_का_संघर्ष #मानवता #जमुनापार_न्यूज