चित्रकूट: महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत बाबा भरतदास तीन दिन के अनशन पर बैठे, पुलिस ने नारियल पानी पिलाकर तुड़वाया। लालापुर आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था और अतिक्रमण को लेकर महंत बाबा भरतदास ने अनशन शुरू किया था। उन्होंने स्थानीय लोगों से जान का खतरा भी बताया। सूचना पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हुआ और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। राजापुर CO यामीन अहमद ने नारियल पानी पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
#chitrakootdham #Chitrakoot