खुसरूपुर: खुशरूपुर फोरलेन पर पंगत होटल के पास बेहोशी की हालत में मिले युवक को पुलिस ने पीएचसी पहुंचाया
ग्रामीणों की सूचना पर 112 की पुलिस ने खुसरूपुर फोरलेन पर स्थित पंगत होटल के पास से बेहोशी कि हालत में मिले एक युवक को उठाकर खुसरूपुर पीएचसी में भर्ती कराया है। युवक के पास से एक रेल टिकट मिला है। जो लोकमान्य तिलक टर्मिनस से पटना का है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बेहोश युवक नशा खुरानी का शिकार हुआ या लूटपाट का शिकार हुआ है। होश आने के बाद ही क्लियर हो पायेगा।