मलिहाबाद: कसमंडी कला: बियर के ठेके पर खुलेआम पिलाई जा रही शराब, वीडियो वायरल होने के बाद मलिहाबाद पुलिस को कार्यवाही का निर्देश
मलिहाबाद थाना अंतर्गत क्षेत्र में कसमंडी कला में बियर के ठेके पर शराब पिलाई जाने का मामला सामने आया है। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में लखनऊ कमिश्नरेट कार्यालय से मलिहाबाद पुलिस को कार्यवाही का निर्देश जारी किया गया है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।