मलिहाबाद: फतहनगर के पास ताड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेचे जाना का वीडियो आया सामने
मलिहाबाद थाना अंतर्गत क्षेत्र में फतहनगर के पास ताड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेचे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरीके से वहां पर ताड़ी में खुले आम नशीला पदार्थ मिलाया जा रहा है। मामले में जांच और ठोस एक्शन की गुहार लगाई गई है।