मलिहाबाद: काकोरी: महिला ने खुद को कमरे में किया बंद, अनहोनी किया आशंका में पति ने दी जान
काकोरी थाना अंतर्गत क्षेत्र में महिला के द्वारा खुद को कमरे में बंद किए जाने के बाद अनहोनी की आशंका में पति ने जान दे दी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक भूपेंद्र यादव मौरंग मंडी में काम करता था। पत्नी के द्वारा खुद को कमरे में बंद किए जाने के बाद भूपेंद्र ने डरकर जान दे दी।