मलिहाबाद: मलिहाबाद रेंज के मवई कला में तेंदुए की चहल कदमी का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने लगाया पिंजरा
मलिहाबाद रेंज में तेंदुए की चहलकदमी का वीडियो सामने आया है। इस मामले को लेकर वन विभाग भी एक्शन के मोड में आ गया है और वन विभाग की टीम के द्वारा पिंजरा भी लगाया गया है। इस बीच ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है और तेंदुए की चहल कदमी का वीडियो सामने आने के बाद वह खौफ के साए में जी रहे हैं। वही वन विभाग का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी है।