मलिहाबाद: दहेज लोभियों ने महिला के साथ की मारपीट, पीड़िता को आई गंभीर चोट, रहीमाबाद पुलिस से हुई शिकायत
दहेज लोभियों के द्वारा महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़िता के द्वारा रहीमाबाद पुलिस से लिखित शिकायत की गई है। पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगा है। वही इस मामले में 21 मई को लखनऊ कमिश्नरेट कार्यालय से रहीमाबाद पुलिस को एक्शन लिए जाने का निर्देश जारी किया गया है।