मलिहाबाद: महिला और उसके पति के साथ दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस पर लगा सुनवाई न करने का आरोप
मलिहाबाद थाने पहुंची पीड़िता ने दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि लड़का लड़की के घर से फरार होने के मामले के बाद दबंग उसके घर पर पहुंचे जहां महिला और उसके पति के साथ मारपीट की गई। इस दौरान महिला के कपड़े भी फाड़े गए। मामले में पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप पीड़िता के द्वारा लगाया गया है।