भादरा: किसान पर लाठियों, सरियों और रॉड से हमला, घर में घुसकर भाभी से मारपीट और अभद्रता का मामला दर्ज
गांव जनाना में कृषि भूमि पर काम कर रहे किसान पर लाठियों, सरियों व रॉड से हमला करने तथा ढाणी में घुसकर उसकी भाभी से मारपीट व अभद्रता करने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों पर ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप है। पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की है।