खोदावंदपुर: एसपी मनीष ने खोदावंदपुर थाने का औचक निरीक्षण किया, थानाध्यक्ष को दिए आवश्यक निर्देश
बेगूसराय के एसपी मनीष ने शनिवार की शाम करीब पांच बजे खोदावंदपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने हाजत, शौचालय की साफ सफाई, कंट्रोल रूम, कम्प्यूटर रुम का निरीक्षण किया. एसपी ने थाना में लंबित मामलों के फाइलों का अवलोकन भी किया। उन्होंने थानाध्यक्ष को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व पुलिस गस्ती पर बल देने का निर्देश दिया।