खोदावंदपुर: खोदावंदपुर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया
खोदावंदपुर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे गुरुवार को शाम करीब चार बजे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। गिरफ्तार युवक खोदावंदपुर गांव निवासी राम कुमार रजक का पुत्र सत्यम कुमार है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस युवक पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है।